Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर: स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पालिका बोर्ड : के सभासदों ने कुमाऊं कमिश्नर से लगाई गुहार, दिया ज्ञापन

Abid Hussain

Sun, Aug 3, 2025

टनकपुर/ नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शनिवार को नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभासदों  के प्रतिनिधिमंडल ने जनता दरबार के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई है। इस संबंध में पालिका बोर्ड के सभासदों द्वारा कुमाऊं कमिश्नर को दिए गए आवेदन में बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पाने से ऐसे पात्र लोगों को  भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बताया कि वर्ष 2014 से एनएफएसए राशन कार्ड का संबंधित विभाग द्वारा आज तक सर्वे नहीं हुआ है। जबकि जो व्यक्ति वर्ष 2014 में पात्र था। हो सकता है वह अब इस योजना के लिए अपात्र हो, इस संदर्भ में पालिका बोर्ड के शिस्टमंडल ने एनएफएसए राशन कार्ड की जांच कराए जाने की बात कही है। बताया कि समाज कल्याण विभाग से संबंधित कार्यों के लिए लाभार्थियों को 75 किलोमीटर दूर चंपावत जिले की दौड़ लगानी पड़ती है। जिसके चलते उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद होने से ऐसे लाभार्थी परेशान हो रहे हैं।  इसके लिए तीन माह में एक बार  टनकपुर में ही कैंप की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में पहले किसी भी मरीज को रेफरल किए जाने का अधिकार था। अब वर्तमान में ऐसे लोगों को 75 किलोमीटर दूर चंपावत की दूरी तय करनी पड़ रही है जिसकी वजह से आम जनमानस बेहद परेशान है। स्थानीय लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए टनकपुर पालिका बोर्ड के शिस्टमंडल ने कुमाऊं कमिश्नर से इन समस्याओं के समाधान किए जाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में पालिका बोर्ड के सभासद चर्चित शर्मा, वकील अहमद, दिलदार अली, बबीता वर्मा, निवर्तमान सभासद योगेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें