Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

बनबसा में शिक्षा को मिली नई उड़ान, स्कूलों को कंप्यूटर व शैक्षिक : सामग्री वितरित

Abid Hussain

Sat, Mar 28, 2026

बनबसा। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए यूकेसी एजुकेशन फाउंडेशन – प्रोजेक्ट बियॉन्ड एजुकेशन, नवी मुंबई ने चंदनी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में CSR के तहत 4 कंप्यूटर एवं एक इनवर्टर उपलब्ध कराए। विद्यालय में संसाधनों की कमी को देखते हुए संस्था ने यह कदम उठाया, जिससे बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। संस्था द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक की व्यवस्था करने के लिए भी संस्थापक एवं उद्योगपति बहादुर पाटनी के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में संस्था ने प्राइमरी विद्यालय चंदनी को भी एक कंप्यूटर प्रदान किया। साथ ही स्कूल की मांग पर करीब 70 बच्चों को तीन-तीन कॉपियां, पेंसिल व रबर वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य कैप्टन भूपेन्द्र सिंह कुंवर, जनक चंद वंडर, डॉ. किशन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष बहादुर पाटनी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, सरस्वती चंद, ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याल, शांति देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शांति देवी, गणेश उपाध्याय, जय चंद, राजू खत्री सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें