Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

संवादाता मोहम्मद कैफ : बनबसा में सीएम धामी का दौरा आज, हुड्डी नदी संरक्षण अभियान में लेंगे हिस्सा

Abid Hussain

Wed, Apr 8, 2026

●● जन सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण पर जोर, प्रशासन अलर्ट मोड में

चम्पावत, जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 04:15 बजे बनबसा स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से आनंदपुर (चंदनी) के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 04:35 बजे आनंदपुर (चंदनी) पहुंचकर हुड्डी नदी जन सहभागिता संरक्षण अभियान में भाग लेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री नदी संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को लेकर स्थानीय लोगों के साथ संवाद करेंगे और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश देंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 05:30 बजे आनंदपुर (चंदनी) से ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

स्थानीय स्तर पर उत्साह:

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बनबसा और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी की तैयारी कर रहे हैं, जिससे जन सहभागिता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें