Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

सिटी पार्क निर्माण को लेकर डीएफओ व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्थल : सिटी निरीक्षण, तीन माह में शुरू होगा कार्य

Abid Hussain

Thu, Dec 4, 2025

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में खटीमा के विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीएफओ हिमांशु बाँगड़ी और नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने साल बुझी नंबर एक स्थित खाली पड़ी जंगलात भूमि पर प्रस्तावित सिटी पार्क निर्माण हेतु मौके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि पीलीभीत रोड स्थित साल बोझी वन विभाग की खाली पड़ी भूमि पर नगर पालिका एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सिटी पार्क का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ खटीमा, सुंदर खटीमा, स्वस्थ खटीमा” की अवधारणा को साकार करते हुए पार्क में ओपन जिम, रनिंग ट्रैक, एडवेंचर क्रीड़ा स्थल, योग सेंटर एवं बच्चों के लिए आकर्षक पार्क की व्यवस्था की जाएगी। लगभग तीन माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

डीएफओ हिमांशु बाँगड़ी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिटी पार्क निर्माण से जुड़ी समस्त तैयारियां शीघ्र पूर्ण की जाएं और विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं तुरंत निपटाई जाएं, ताकि परियोजना समय पर शुरू हो सके।

पार्क का निर्माण खटीमा के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं में एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर बीजेपी पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना, वन दरोगा डोली डोभाल, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सचिन रस्तोगी, छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम पटवा, रंजन अग्रवाल, करण यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें