Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

सीमा सुरक्षा को लेकर एसपी का औचक निरीक्षण, शारदा बैराज व आईसीपी चेक : पोस्ट की व्यवस्थाएं परखी

Abid Hussain

Mon, Aug 3, 2026

सीमा सुरक्षा को लेकर एसपी का औचक निरीक्षण, शारदा बैराज व आईसीपी चेक पोस्ट की व्यवस्थाएं परखी

टनकपुर/बनबसा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सोमवार को बनबसा स्थित शारदा बैराज, आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) और अंतरराष्ट्रीय सीमा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता, आगंतुकों के सत्यापन की प्रक्रिया और चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीमा सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।

एसपी ने पुलिस कर्मियों से पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सीमा की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा की पहली कड़ी है। चम्पावत पुलिस ने सुरक्षित सीमा और सुरक्षित राष्ट्र के संकल्प को दोहराते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें