Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

मछली गली में पालिका का डंडा, पॉलीथिन पर भी शिकंजा अवैध रूप से मछली : बेचने वालों को चालान की चेतावनी, पॉलीथिन व सड़क किनारे गंदगी पर 3500 रूपए जुर्माना

Abid Hussain

Wed, Aug 12, 2026

मछली गली में पालिका का डंडा, पॉलीथिन पर भी शिकंजा
अवैध रूप से मछली बेचने वालों को चालान की चेतावनी, पॉलीथिन व सड़क किनारे गंदगी पर 3500 रुपये जुर्माना

टनकपुर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने को लेकर नगर पालिका परिषद टनकपुर ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने वार्ड नंबर चार स्थित मछली गली रोड के किनारे अवैध रूप से मछली बेच रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में निर्धारित स्थान के अलावा सड़क किनारे मछली नहीं बेचने की सख्त चेतावनी दी।

अभियान के दौरान पालिका टीम ने नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल के खिलाफ भी कार्रवाई की। सड़क किनारे गंदगी करने और पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों को मौके पर पकड़ा गया तथा उनसे कुल 3500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। पालिका की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से कारोबार करने वालों और पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों में खलबली मची रही।

वहीं, वार्ड नंबर आठ के फुटपाथ पर लगाए गए फड़ और ठेलों को लेकर भी नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया। पालिका की ओर से फड़ और ठेलों को फुटपाथ पर बनाई गई पीली पट्टी के पीछे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि पीली पट्टी से आगे फुटपाथ पर फड़ लगाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के अभियान में अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल समेत बसंत राज चन्द्र, अजय सजवान, हेमंत टंडन, राकेश, राम रतन, विशाल, प्रमोद प्रकाश, शकुन सक्सेना, शंकर, सोमपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पालिका की कार्रवाई से साफ है कि शहर में स्वच्छता, पॉलीथिन नियंत्रण और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने को लेकर अब सख्ती बढ़ाई जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियानों का असर तभी दिखाई देगा, जब कार्रवाई लगातार जारी रहे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमित निगरानी रखी जाए।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें