Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

सभासद चर्चित शर्मा ने न्याय के देवता गोल्जू महाराज के दरबार में : पालिका प्रशासन के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को सतबुद्धि दिए जाने की लगाई पुकार

Abid Hussain

Wed, Aug 20, 2025

टनकपुर/ नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभासद चर्चित शर्मा ने न्याय के देवता गोल्जू महाराज के दरबार में क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारियों को सतबुद्धि दिए जाने के लिए अर्जी लगाकर समस्या के निदान की गुहार लगाई है। पालिका परिषद वार्ड 7 के सभासद चर्चित शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद के जन् प्रतिनिधि एवं अधिकारियों के आपसी मतभेद के चलते क्षेत्र में विकास के पहिए थम गए हैं।

जिसके चलते आम जनमानस बहुत परेशान है। गोल्जू मंदिर में लगाई गई अजीँ में उन्होंने लिखा है कि  पालिका प्रशासन के आपसी मतभेद के चलते पिछले 6 महीने से टनकपुर शहर  विकास के नाम पर पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने न्याय के देवता के पास अर्जी लगाकर ऐसे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सतबुद्धि दिए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने गोल्जू महाराज से न्याय किए जाने की मांग की है। यह पत्र सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद होने के चलते नगर पालिका प्रशासन क्षेत्र के विकास की उपेक्षा कर रहा है। मूलभूत सुविधाओं का समाधान करने में भी पालिका प्रशासन असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी बात को लेकर हम गोल्जू मंदिर पहुंचे हैं। अब वही न्याय करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें