Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

स्वस्थ और हरा भरा पर्यावरण ही खुशहाल जीवन की कुंजी, ब्रिगेडियर प्रभात : ब्रिगेडयर प्रभात भंडारी एवं लेफ्टि. कर्नल एन. एन. सिंह , के द्वारा बच्चों को दिए गए सफलता के टिप्स

Abid Hussain

Sun, May 4, 2025

¤¤स्वस्थ और हरा भरा पर्यावरण ही खुशहाल जीवन की कुंजी, ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी

¤¤एनसीसी कैडेट ने सुन्दर मार्च पास्ट किया। और स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, कुमाउनी गीतो का गायन कर मंत्र मुग्ध किया

टनकपुर/ ठा. श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर मे रूडकी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडयर प्रभात भंडारी एवं लेफ्टि. कर्नल एन. एन. सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, 2 यू के (स्वतंत्र)कंपनी, एनसीसी चम्पावत के द्वारा इंटर कॉलेज का दौरा किया गया।  इस खास अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।  

प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को टनकपुर पहुंचे ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी का  वरिष्ठ शिक्षक  जोहार सिंह महरा ने  पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एनसीसी सीनियर डिवीज़न के कैप्टेन एल डी तिवारी ने अपने संबोधन में  सोलह वर्षो से संचालित एनसीसी की उपलब्धियों से अवगत कराया। जूनियर डिवीज़न के फर्स्ट ऑफिसर एस एस राणा ने एनसीसी अधिकारियो को वर्तमान मे एनसीसी कैडेट की  गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व विधालय के एनसीसी कैडेट ने सुन्दर मार्च पास्ट किया। और स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, कुमाउनी गीतो का गायन कर मंत्र मुग्ध किया। मुख्य प्रशाशनिक अधिकारी,  पुष्पा उप्रेती और  ऋचा जोशी ने मिसेज़ भंडारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।  

कार्यक्रम मे ब्रिगेडयर प्रभात भंडारी ने एनसीसी कैडेट को एनसीसी के साथ- साथ शिक्षा पर ध्यान देने के की बात कही और अपने कई संस्मरण सुनाकर देश सेवा के लिये भी प्रेरित किया। उन्होंने कहां की पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि यह हमारी धरती भविष्य की पीढ़ी का घर है। पेड़ लगाए पानी बचाएं और प्रदूषण कम करें स्वस्थ और हरा भरा पर्यावरण ही खुशहाल जीवन की कुंजी है।  ब्रिगेडयर भंडारी और कमांडिंग ऑफिसर के द्वारा कॉलेज मे फलदार पौधो का रोपण किया गया।  कार्यक्रम मे 70 एनसीसी कैडेटो ने प्रतिभाग किया।

Tags :

जरूरी खबरें