Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

लापरवाही : पहाड़ी में लटके बोल्डर बन सकते है गंभीर अनहोनी का कारण। प्रशासन मौन तो सुनेगा कौन

Abid Hussain

Fri, May 9, 2025

राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी में लटके बोल्डर कभी भी बन सकते है गंभीर अनहोनी का कारण।

नागरिकों द्वारा जानलेवा पत्थरों को गिराकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग।

लोहाघाट। चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में देवराड़ी बैंड के पास बने स्लाइडिंग जोन में पहाड़ी में लटका पत्थरों का गुच्छा कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है । लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सामाजिक कार्यकर्ता किशोर पुनेठा ने बताया इस स्थान में तारों से बंधे हुए पत्थर कभी भी राष्ट्रीय राजमार्ग में आने जाने वाले वाहनों के ऊपर गिरकर बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते है। कहा बरसात मे पहाड़ी में जरा सा भी भूस्खलन होने पर पूरे पत्थर वाहनों के ऊपर गिर जानलेवा दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं। गोरखा ने कहा यह पहाड़ी भूस्खलन प्रभावित है पूर्व में भी यहां पर बड़ा भूस्खलन हो चुका है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से जल्द से जल्द इन पत्थरों को पहाड़ी से हटाने की मांग करती है। ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। कहां जल्द कार्यवाही न होने पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति डीएम चंपावत से मुलाकात करेंगी।मालूम हो राजमार्ग में सैकड़ो वाहन रोज गुजरते हैं। प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें