Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

राम मंदिर चंदा और नीट मामले पर आप का प्रदर्शन केंद्र सरकार का पुतला : फूंका, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Abid Hussain

Mon, Jul 13, 2026

चम्पावत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राम मंदिर में कथित चंदा चोरी, बद्रीनाथ में कथित दान अनियमितता और नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदेश सहप्रभारी सच्चिदानंद गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में तीनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदेश सहप्रभारी सच्चिदानंद गौड़ ने कहा कि आस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता गंभीर विषय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जिलाध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से इन मामलों में पारदर्शी जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने की मांग की।

प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें