Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

परिवहन निगम टनकपुर डिपो में बवाल, चालक ने टाइम संचालक पर लगाए गंभीर : आरोप

Abid Hussain

Sat, Jan 31, 2026

टनकपुर।उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो में तैनात  चालक विनोद पाठक ने टाइम संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। चालक का कहना है कि उसे जानबूझकर ड्यूटी नहीं दी जा रही है, जिससे उसका लगातार मानसिक शोषण किया जा रहा है।

पीड़ित चालक ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ड्यूटी से वंचित रखने के कारण उसे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। चालक ने इसे अपने सम्मान और रोज़गार पर सीधा हमला बताया है।

मामले से आहत चालक ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

चालक की इस चेतावनी के बाद परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शासन-प्रशासन समय रहते मामले का संज्ञान लेकर किसी अनहोनी को रोकेगा या फिर एक कर्मचारी को चरम कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।यह मामला न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि कर्मचारियों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न की गंभीर तस्वीर भी सामने लाता है। इस प्रकरण में विभाग से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला।

Tags :

जरूरी खबरें