Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ₹26 हजार का चालान : काटा

Abid Hussain

Mon, Feb 2, 2026

टनकपुर/ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹26,000 का चालान काटा है।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेज न होने जैसे मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा।

इस संबंध में उप निरीक्षक तेज कुमार ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी नियम तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन न करने से न केवल चालान का सामना करना पड़ता है, बल्कि इससे जान-माल का खतरा भी बढ़ जाता है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। कहा कि नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम की जा सकती है।

पुलिस की इस कार्रवाई को आमजन की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें