Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

दिव्यांगजनों के लिए बड़ा अवसर: बिजनौर में लगेगा विशेष शिविर, मिलेंगे : मुफ्त उपकरण और योजनाओं का लाभ

Abid Hussain

Mon, May 4, 2026

बिजनौर। जनपद के विकास खंड बुधनपुर स्योहारा परिसर में 5 मई 2026 को दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन सहित कई आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन से संबंधित आधार प्रमाणीकरण, फैमिली आईडी और यूडीआईडी कार्ड जैसी जरूरी प्रक्रियाएं भी मौके पर पूरी की जाएंगी।

विशेष बात यह है कि दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना, दुकान संचालन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी इस शिविर में दिया जाएगा। साथ ही 5 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट और करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हांकन भी किया जाएगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रशासन ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इस शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें