Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

किरतपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिन्हांकन शिविर 2 मई को, मिलेंगे : सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

Abid Hussain

Fri, May 1, 2026

बिजनौर। जनपद बिजनौर के ब्लॉक किरतपुर में दिव्यांगजनों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। दिनांक 02 मई 2026 (शनिवार) को दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक विशेष चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।

शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टिक सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान योजना, दुकान संचालक ऋण योजना आदि के बारे में जानकारी देकर लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

विशेष रूप से मूक-बधिर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए निशुल्क कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी योजना का भी लाभ शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद आर्य ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें