Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

बिचई, मनिहारगोठ की रहमुना ने रच दिया इतिहास : बीडीसी चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को दी करारी शिकस्त

Abid Hussain

Fri, Aug 1, 2025

टनकपुर / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी पद पर जीत के बाद रहमुना बी पत्नी मखदूम हुसैन ने कहा मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी लेकिन मेरे पापा यानी ससुर सखावत हुसैन और चाचा एस रहमान की बदौलत ही यह अपार सफलता मुझे मिल पाई है। मेरे गांव वालों ने मुझ पर भरोसा किया और मैंने भी ठान लिया है कि अपने गांव लिए कुछ करूंगी यह जीत मेरी नहीं मेरे गांव के लोगों की जीत है। आपको बता दें ग्राम पंचायत मनिहार गोठ विचई से बीडीसी पद के लिए चार दावेदार मैदान में खड़े थे। लेकिन सभी अपनी जीत के दावे बराबर कर रहे थे। गुरुवार को परिणाम आने के बाद  रहनुमा बी ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी को 72 वोटो से हराकर करारी शिकस्त दी है। रहनुमा बी ने यह साबित कर दिया कि ना उम्र मायने रखती है और ना ही कोई सामाजिक बाधा अगर दिल में जुनून हो और कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो मंजिल खुद चल कर आती है। ग्राम पंचायत मनिहार गोठ से रहमुना ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी पद पर शानदार जीत दर्ज की उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर पूरे क्षेत्र में एक नहीं उम्मीद की किरण जगाई। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी लेकिन यह जीत मेरे पापा और चाचा के बदौलत ही संभव हो पाई है। रहनुमा की यह जीत एक मिसाल है। जीत दर्ज करने के बाद रहनुमा बी के घर में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर शहरोज हुसैन, जावेद हुसैन, मखदूम हुसैन, आसिफ हुसैन, चिंटू, फातिमा; हलीमन खातून, मुशाहिद, कासिम, समेत तमाम समर्थकों ने इनकी जीत पर इनको मुबारकबाद दी है।

Tags :

जरूरी खबरें