Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर चंपावत : खनन वाहन से बैटरी चोरी: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, 

Abid Hussain

Tue, Apr 21, 2026

खनन वाहन से बैटरी चोरी: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, 

टनकपुर। शारदा बैराज के समीप बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में खड़े एक खनन वाहन से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मनिहारगोठ निवासी सैफ अली का खनन वाहन (संख्या यूके 08 सीए 2977) क्षेत्र में खड़ा था, जहां से अज्ञात चोरों ने वाहन की दोनों बैटरियां चुरा लीं। सुबह जब वाहन की जांच की गई तो चोरी का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस तरह वाहन से बैटरी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात के समय निगरानी कड़ी करने की मांग की है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें