Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

सुचना

नेपाल चुनाव के चलते भारत–नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, आज मध्यरात्रि के : बाद खुलेगा बनबसा–टनकपुर बॉर्डर

Abid Hussain

Thu, Mar 5, 2026

बनबसा। पड़ोसी देश नेपाल में हो रहे आम चुनाव को देखते हुए भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा क्षेत्र में एसएसबी और सीआईएसएफ के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात हैं और आने–जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कारणों से 3 मार्च से बनबसा–टनकपुर से सटी नेपाल सीमा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही।

सीमा बंद होने का असर धार्मिक गतिविधियों पर भी देखने को मिला। नेपाल स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा धाम में दर्शन के लिए जाने वाले भारतीय श्रद्धालु पिछले दो दिनों से मंदिर नहीं पहुंच सके। सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बनबसा और टनकपुर से मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन चुनावी सुरक्षा के कारण यह आवाजाही पूरी तरह बंद रही।

वहीं सीमा बंद होने से सीमावर्ती बाजारों की व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। बनबसा, टनकपुर और नेपाल के महेंद्रनगर क्षेत्र के व्यापारी आपसी व्यापार और खरीद–फरोख्त पर निर्भर रहते हैं, लेकिन सीमा बंद रहने से बाजारों में रौनक कम दिखाई दी।

इस बीच पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट राजेश कुमार ने भी जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नेपाल में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीमा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि 5 मार्च की मध्यरात्रि के बाद बनबसा–टनकपुर से लगी भारत–नेपाल सीमा को फिर से खोल दिया जाएगा, जिसके बाद दोनों देशों के बीच आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां सामान्य हो जाएंगी।

प्रशासन का कहना है कि सीमा खुलने के बाद श्रद्धालु फिर से सिद्ध बाबा धाम में दर्शन कर सकेंगे और सीमावर्ती बाजारों में भी सामान्य चहल–पहल लौट आएगी। फिलहाल चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें