Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ब्रेकिंग न्यूज़: CM धामी की पहल लाई रंग, बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब : रुकेगी अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस

Abid Hussain

Wed, Aug 5, 2026

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, सीमांत क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी

टनकपुर। सीमांत क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से बनबसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15093/15094 अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में इसकी औपचारिक जानकारी दी गई है।

पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 जुलाई 2026 को जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार कर लिया। इससे बनबसा, टनकपुर और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी लगातार सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठा रहे हैं। रेलवे, सड़क, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर उनकी सक्रिय पहल का ही परिणाम है कि बनबसा रेलवे स्टेशन को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।

रेलवे स्टेशन पर अवध–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए इसे सीमांत क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें