Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारतीय नागरिक को जिंदा राउडं के साथ : बनबसा बॉर्डर पर किया गिरफ्तार

Abid Hussain

Wed, Aug 27, 2025

■■ सशस्त्र सीमा बल को मिली सफलता■■

बनबसा/  मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 वाहिनी SSB के निर्देशन में सीमा पर सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से एक और बड़ी सफलता हासिल हुई।  सीमा चौकी बनबसा पर नियमित जांच के दौरान 57वीं वाहिनी, एसएसबी की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो  उसके बैग से 8mm KF का जीवित राउंड बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजीव तोमर पुत्र जगधीर सिंह, निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह राउंड उसके भाई की लाइसेंसी बंदूक का है, जो गलती से बैग में रह गया। बरामद सामग्री को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु थाना बनबसा, जिला चम्पावत को सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल अभियान का नेतृत्व  दिनेश कुमार यादव, सहायक कमांडेंट ने किया, जिसमें उप-निरीक्षक कोमल सिंह एवं आरक्षी संध्या ने सराहनीय योगदान दिया। यह सफलता 57वीं वाहिनी, एसएसबी के जवानों की अटूट प्रतिबद्धता, सजगता और अनुशासन का सशक्त उदाहरण है। एसएसबी न केवल सीमा की सुरक्षा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है बल्कि तस्करी, अवैध हथियारों व नशीली दवाओं की रोकथाम में भी अपनी सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जानी जाती है। सशस्त्र सीमा बल सदैव “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” के आदर्श वाक्य पर चलते हुए सीमांत क्षेत्रों को सुरक्षित रखने तथा राष्ट्रहित की रक्षा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यरत है।

Tags :

जरूरी खबरें