Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध 112 कैप्सूल के साथ एक अभियुक्त को किया : गिरफ्तार

Abid Hussain

Wed, Aug 27, 2025

   हल्द्वानी / वन भूलपुरा पुलिस ने एक आरोपी को नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से112 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वनभूलपुरा  सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान  एक अभियुक्त नसीम अहमद पुत्र महमूद हुसैन निवासी मोहम्मदी वाली गली, इन्द्रा नगर, बनभूलपुरा को उसके घर के पास मोहम्मदी मस्जिद वाली गली, इन्द्रा नगर से 15 पत्तों में 112 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम मे उ0नि0 नीरज चौहान, का0 हरीश रावत, का0 सुनील कुमार, का0 दिलशाद अहमद मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें