Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

कैनाल ग्राउंड में दशकों से बसे परिवारों को पट्टा देने की मांग तेज, : क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कैबिनेट मंत्री से की हस्तक्षेप की अपील

Abid Hussain

Fri, Feb 27, 2026

बनबसा (चम्पावत): शारदा बैराज स्थित कैनाल ग्राउंड (यूपी क्षेत्र) में दशकों से निवास कर रहे परिवारों को स्वामित्व/पट्टा अधिकार दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बनबसा-1 रमा देवी ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजकर इस गंभीर विषय में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि कैनाल ग्राउंड क्षेत्र में कई दशकों से बड़ी संख्या में परिवार निवास कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड राज्य गठन के बाद भी यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन बना हुआ है। प्रशासनिक सीमांकन और परिसंपत्ति हस्तांतरण का अंतिम निस्तारण न होने के कारण यहां रहने वाले उत्तराखंड के नागरिक राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस क्षेत्र में अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग से जुड़े हैं, जिन्हें स्थायी आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2022 में चुनावी एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैनाल क्षेत्र में निवासरत परिवारों को स्वामित्व अधिकार देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

रमा देवी ने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध किया है कि राजस्व, सिंचाई और गृह विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित परिवारों को विधिसम्मत पट्टा अधिकार दिलाने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। साथ ही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकारों के बीच लंबित परिसंपत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने के लिए उच्च स्तर पर पहल करने की मांग की गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि उन्हें स्वामित्व अधिकार मिल जाता है तो उनके जीवन में स्थायित्व आएगा और वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार कर सकेंगे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें