Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में पीएलबी मित्रों के द्वारा लगाया गया साक्षरता : एवं विधिक जागरूकता शिविर, स्थानीय लोग उठा रहे हैं शिविर का लाभ

Abid Hussain

Fri, Jul 18, 2025

टनकपुर/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा जनपद चंपावत में पीएलबी मित्रों के द्वारा समय-समय पर स्थानीय लोगों में जागरूकता लाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों से लोगों में चेतना के साथ जागरूकता देखने को मिल रही है। आज शुक्रवार को सचिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर क्षेत्र के पीएलबी मित्रों ने पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, टनकपुर में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र जोशी व संचालन पीएलबी महिला मित्र शमशाद बानो के द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान पीएलबी इज़हार अली द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी के बारे में विधिक जानकारी के साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

पीएलबी मित्र बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा दिव्यांग बच्चों की पहचान और उनको मिलने वाली सुविधा पेंशन,आर्थिक सहायता, कृत्रिम अंग अनुदान योजना,कृत्रिम अंग,दिव्यांग रिक्शा एवं अन्य सुविधा की जानकारी दी

गई। पीएलबी महिला मित्र शमशाद बानो द्वारा बताया गया कि वृक्ष हमारी लाइफ लाइन है,जहां इनसे ईंधन मिलता है वहीं इनसे जड़ी बूटियों,इमारती लकड़ी ,कागज उद्योग , टायर, प्लाइवुड उद्योग चलते है। जो लाखों लोगों को रोजगार देने का काम करते है ,वही बाढ़ को रोकने,भूमि के कटाव को रोकने में मदद करते है जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पीएलबी मित्र अर्चना लोहनी,  ऋतु महर ,प्रो बोनो पीएलबी सुनीता टमटा,मुन्नी शामिल रही।

Tags :

जरूरी खबरें