Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

वसूला ₹7,500 जुर्माना

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

अब सीधे खातों में पहुंचेगा वेतन!

योजनाओं की जानकारी

सुचना

उर्दू शिक्षक के इंतजार में मनिहारगोठ के बच्चे! 2025 से खाली पद, : पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

Abid Hussain

Sat, Oct 24, 2026


उर्दू शिक्षक के इंतजार में मनिहारगोठ के बच्चे! 2025 से खाली पद, पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

प्राथमिक विद्यालय में करीब 90% मुस्लिम बच्चे पढ़ते हैं, ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जल्द नियुक्ति की उठाई मांग

मनिहारगोठ। प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ में उर्दू शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, विद्यालय में लगभग 90 प्रतिशत मुस्लिम बच्चे अध्ययनरत हैं, जिन्हें उर्दू विषय की पढ़ाई के लिए शिक्षक का इंतजार करना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में वर्ष 2023 में विद्यालय में उर्दू विषय का पद सृजित दर्शाया गया था। इसके बावजूद वर्ष 2025 में उर्दू पद पर तैनात सहायक अध्यापिका फिरोजा खान के सेवानिवृत्त होने के बाद से अब तक इस पद पर नई नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में उर्दू विषय की नियमित पढ़ाई को लेकर बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से रिक्त पद पर नियुक्ति कराकर उर्दू की पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू कराने की मांग की है।

सीईओ ने कहा—जानकारी जुटाई जा रही है

इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी मानसिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में कब तक निर्णय लेकर विद्यालय में उर्दू शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित करता है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें