Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर शहजाद : अहमद की टीम ने 11 साल के बच्चे के गले में फंसे सिक्के को निकाल कर बचाई जान

Abid Hussain

Tue, Jul 22, 2025

■■ पीड़ित परिवार के परिजनो ने चिकित्सा टीम का जताया आभार

हल्द्वानी/ टनकपुर / सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 11 साल के एक बच्चे के गले में फंसे सिक्के को निकाला गया जिसके बाद बच्चे सहित उनके परिजनो ने राहत की सासं ली है। जानकारी के मुताबिक जनपद चंपावत के ग्राम मनिहारगोठ निवासी वरिष्ठ पत्रकार आबिद सिद्दीकी का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सैफ सोमवार की शाम रात 8 बजे घर पर खेल रहा था इसी बीच इसने ₹20 का सिक्का निगल लिया। टनकपुर संयुक्त अस्पताल से लेकर खटीमा प्राइवेट हॉस्पिटल मे इलाज न मिलने के कारण परिजन बच्चे को लेकर सुशीला तिवारी हल्द्वानी पहुंचे।

जहां ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ शहजाद अहमद ने बच्चे की जांच की। इसके बाद प्रोफेसर डॉक्टर शहजाद अहमद की टीम ने मंगलवार की सुबह लगभग 1:30 बजे एक्स-रे कर कर गले के अंदर खाने की नली में फंसे सिक्के की स्थिति देखने के बाद जहां डॉक्टर शहजाद अहमद की टीम ने बच्चे के गले में फंसे सिक्के को निकाला जिसके बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

इधर बच्चे के परिजनों ने मामले में विशेष सहयोग दिए जाने पर चिकित्सकीय टीम, एवं हिंदुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार मोहन भट्ट एवं प्रसार व्यवस्थापक नकुल कुमार का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें