Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर: महिला यात्रियों ने चालक परिचालक पर लगाया अभद्रता का आरोप : AGM रमेश पांडे ने कहा लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

Abid Hussain

Thu, Apr 17, 2025

टनकपुर/  सोमवार की देर शाम टनकपुर से चंडीगढ़ जा रही बस के चालक परिचालक के द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला के पुत्र शाहरुख सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने अपनी चाची शाहीन पत्नी हफीज अहमद को टनकपुर बस स्टैंड से धामपुर तक जाने के लिए बस में बैठा दिया था। उसके बाद वह अपनी मम्मी को बस में बैठाने के लिए जे बी होटल के समीप बस को रोकने का संकेत दिया तो चालक द्वारा बस रोकने के बाद इनके साथ अभद्रता कर बस से नीचे उतार दिया गया।  ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा बस छूटने के बाद करीब 2 घंटे हाईवे पर बस के इंतजार में  महिला यात्रियों को खड़ा होना पड़ा। फिलहाल पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों से की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार चंडीगढ़ सीटीयू की बस संख्या CH01G- A7781सोमवार की शाम 5 बजे चंडीगढ़ जा रही थी। टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन से एक महिला बस में धामपुर तक जाने के लिए बैठी थी जबकि दूसरी महिला को जे बी होटल से बैठना था। परिचालक द्वारा बस रोककर अभद्रता  करने के साथ इन महिलाओं को बस से उतार दिया गया। ऐसे में उन्हें करीब 2 घंटे तक बस का  इंतजार करना पड़ा फिर बस आने पर वे आगे के लिए रवाना हुए रोडवेज बसों में चालक परिचालक की ऐसी हरकतों से यात्रियों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस मामले में यात्रियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने अन्य राज्य की बस होने का हवाला देते हुए कार्रवाई किए जाने से पल्ला झाड़ लिया। परिवहन निगम के अधिकारियों की इस कार्य प्रणाली से पीड़ित महिला यात्रियों के परिजनों में गुस्सा पनप रहा है। इधर  परिवहन निगम के एजीएम रमेश पांडे  ने बताया कि  लिखित शिकायत मिलने के बाद संबंधित चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

बदसलूकी

जरूरी खबरें