Fri 28 Aug 2026

ब्रेकिंग

सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

सुचना

टनकपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 4.85 ग्राम अवैध स्मैक के : साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Abid Hussain

Sat, Jan 3, 2026

टनकपुर/ चम्पावत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 02 जनवरी 2026 को कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत इमली पड़ाव डिग्री कॉलेज के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को 4.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक श्री चेतन रावत के निर्देशन में की गई।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-02/2026, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

प्रभात जोशी पुत्र रामदत्त जोशी, निवासी छतार कुलैठी, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत, उम्र 31 वर्ष।

बरामदगी:

अभियुक्त के कब्जे से 4.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत

हेड कांस्टेबल 91 कमल कुमार

हेड कांस्टेबल 140 प्रकाश सिंह

चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जनपद को नशा-मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें