Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

उप निरीक्षक तेज कुमार की टीम का कमाल: 24 घंटे में बैटरी चोरी का खुलासा : आरोपी गिरफ्तार 

Abid Hussain

Wed, Apr 22, 2026

टनकपुर, 22 अप्रैल। कोतवाली टनकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर वाहन से बैटरी चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को मनिहारगोठ निवासी सैफ अली ने कोतवाली टनकपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनके डंपर वाहन (यूके 08 सीए 2977) से अज्ञात चोर दो लिवगार्ड कंपनी की बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित सुरागरसी और पतारसी करते हुए 21 अप्रैल को घटना में शामिल आरोपी कार्तिक मंडल (20 वर्ष) निवासी बंगाली कॉलोनी, टनकपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां (कीमत लगभग ₹10,000) भी बरामद कर ली हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार एवं कांस्टेबल अजय कुमार ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

👉 पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें