Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चम्पावत को मिला नया नेतृत्व, संगठन में जोश और : एकजुट का हुआ भव्य प्रदर्शन

Abid Hussain

Wed, Dec 17, 2025

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चम्पावत को मिला नया नेतृत्व, संगठन में जोश और एकजुटता का हुआ भव्य प्रदर्शन

चम्पावत।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा चम्पावत के जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य, जोशीला और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता का सशक्त संदेश पूरे जिले में दिया।

इस अवसर पर जिले के सभी छह मोर्चों के नवदायित्व प्राप्त अध्यक्षों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनौतियों के लिए तैयार है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह, आत्मविश्वास और संगठन के प्रति समर्पण साफ झलकता रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  गोविंद सामंत जी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री  मुकेश कलखुडिया के द्वारा प्रभावशाली एवं अनुशासित ढंग से किया गया।

मंच पर दर्जा राज्य मंत्री  श्याम नारायण पांडे , प्रदेश मंत्री  निर्मल मेहरा ,  शंकर पांडेय ,  सतीश पांडेय , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  सुभाष बगौली , जिला महामंत्री  पूरन माहरा , पालिकाध्यक्ष चम्पावत  प्रेमा पांडेय , नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी , ब्लाक प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा , ब्लाक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या  सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन ने यह संदेश दिया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चम्पावत आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनसेवी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि भाजपा चम्पावत में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ता शक्ति के दम पर नए आयाम स्थापित करने को पूरी तरह तैयार है।

Tags :

कामयाबी

जरूरी खबरें