Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

मंझेडा शकरू में ग़म का माहौल: मोहम्मद उमर का इंतकाल, नमाज़-ए-जनाज़ा मे : उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Abid Hussain

Wed, May 6, 2026

मंझेडा शकरू में ग़म का माहौल: मोहम्मद उमर का इंतकाल, नमाज़-ए-जनाज़ा में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

नगीना। मंझेडा शकरू के रहने वाले 70 वर्षीय व्यवसायी मोहम्मद उमर का बुधवार सुबह तक़रीबन 8 बजे इंतकाल हो गया। वह अरसे से बीमारी में मुब्तला थे और उनका इलाज मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।

उनके इंतकाल की ख़बर से पूरे इलाके में ग़म की लहर दौड़ गई। मरहूम मोहम्मद उमर अपने पीछे अहल-ए-ख़ाना और भरा-पूरा ख़ानदान छोड़ गए हैं।

बुधवार को नमाज़-ए-असर के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। उनके जनाज़े की नमाज़ में इलाके के बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की और मरहूम की मग़फ़िरत के लिए दुआ-ए-ख़ैर की।

इस मौके पर हाजी सगीर अहमद, सलीम अहमद, नौशाद अहमद, मोहम्मद दिलशाद, अशरफ हुसैन, राशिद हुसैन, मोहम्मद शाहनवाज़, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इमरान, जाहिद हुसैन, मोहम्मद अर्सलान, जहांगीर समेत भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें