Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

BIG BREAKING: सीमा पार ले जाई जा रही अवैध मुद्रा जब्त, एसएसबी अलर्ट : 03 तस्कर दबोचे गए, 1.76 लाख रुपये की अवैध भारतीय मुद्रा जब्त

Abid Hussain

Mon, Jan 12, 2026

बनबसा / भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने तस्करी नेटवर्क पर जोरदार वार करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

57वीं वाहिनी, एसएसबी सितारगंज के चौकस और मुस्तैद जवानों ने बनबसा सीमा चौकी क्षेत्र में दो दिन के भीतर तीन नागरिकों को धर दबोचते हुए 1,76,000 रुपये की अवैध भारतीय मुद्रा जब्त की है, जिसे चोरी-छिपे सीमा पार ले जाने की कोशिश की जा रही थी।

रविवार को नियमित जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 76,000 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में जब उससे राशि से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके अगले ही दिन 12 जनवरी 2026 को एसएसबी ने दो अलग-अलग मामलों में दो और तस्करों को दबोच लिया, जिनके पास से 50-50 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गई। तीनों मामलों में यह स्पष्ट हो गया कि राशि को अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार ले जाने की कोशिश की जा रही थी।

एसएसबी ने नियमों के तहत सीज़र मेमो तैयार कर पूरी राशि जब्त की और तीनों आरोपियों को कस्टम विभाग, बनबसा को आगे की सख़्त कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि एसएसबी की पैनी नजर, तेज़ कार्रवाई और ज़ीरो टॉलरेंस नीति के चलते सीमा पर तस्करी करने वालों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं।

एसएसबी ने साफ संदेश दिया है कि देश की सीमाओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इस निर्णायक ऑपरेशन में सहायक कमांडेंट  दिनेश कुमार,

उप-निरीक्षक देबेन गोगई,सहायक उप-निरीक्षक जयपाल,सहायक उप-निरीक्षक हंसराज,आरक्षी गुलाब सिंह, आरक्षी प्रमोद सहित अन्य जवानों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

एसएसबी की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय तस्करी माफिया के लिए कड़ा संदेश है—

सीमा सुरक्षित है, तस्करी नहीं चलेगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें