Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मंझेडा शकरू मे बेतहाशा गंदगी का आलम, साफ सफाई का नहीं कोई ध्यान, स्वच्छता अभियान की उड़ गई धज्जियां

नगीना/ बिजनौर के नगीना क्षेत्र में भले ही सफाई अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन का महत्व समझाने के लिए संदेश दिया जा रहो हो। लेकिन तहसील नगीना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनझेडा शकरू में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल दिखाई दे रहा है। गली मोहल्ले में चरमरा गई साफ सफाई की व्यवस्था स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलती नजर आ रही है।

हालांकि स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई व्यवस्था बनाने का दावा कर रही है। लेकिन गांव के गली मोहल्ले में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा दिखाई देता है।

समस्या से जूझ रहे गांव वासियो को इन मार्गों से गुजरने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह गंदा पानी एकत्रित होने से पढ़ रही भीषण गर्मी में मच्छर पनपने से संक्रामक रोगों की फैलने की आशंका बनी हुई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियमित सफाई होने की व्यवस्था की जानी चाहिए इस मामले में सेक्रेटरी नंदराम सिंह से बात की गई तो उनका कहना है। कि गांव में  एक-दो दिन के अंतराल में  साफ सफाई करवाई जाती है। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर क्षेत्र में कहीं किसी स्थान पर गंदगी बनी हुई है। तो एक- 2 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें