Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: शाहजहांपुर:  पति की ईट से प्रहार कर हत्या

admin

Fri, Aug 9, 2024

■■ हत्यारोपी पत्नी हिरासत में, पूछताछ जारी

शाहजहांपुर। थाना रोजा के गांव हथौड़ा में गुरूवार दोपहर पत्नी ने पति की ईट से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव हथौड़ा निवासी 45 वर्षीय सत्यपाल गांव में ही बने स्टेडियम में चौकीदारी करता था। गुरूवार दोपहर पत्नी सावित्री से किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले से दोनों एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाते रहे। बाद में झगड़ते हुए घर के बाहर दरवाजे के पास आ गए। जहां सावित्री ने दरवाजे के पास पड़ी ईट उठाकर जोर से पति के सिर पर मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो मौके पर गिर पड़ा। सिर से मांस का लोथड़ा बाहर निकल आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सत्यपाल शराब पीने का आदी था और इसी वजह से आए दिन झगड़ा होता रहता था।

Tags :

जरूरी खबरें