Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: प्रेम दीवानी को नहीं मिला उसका आशिक तो प्रेमिका ने आशिक के घर के बाहर दिया धरना मचा तांडव देखे वीडियो

admin

Mon, May 8, 2023

रिपोर्ट आबिद सिद्दीकी

बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग में एक प्रेमिका प्रेमी के घर आ धमकी। प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने आई थी प्रेमी नहीं मिला तो उसके घर के बाहर ही बैठ गई। प्रेमिका ने आरोप लगाया कि उसका नाम निशा है वह गांव हसुपुरा थाना नूरपुर की निवासी है दिसंबर महीने में गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी फरमान पुत्र नसीम उर्फ खुशकल्ली से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी उसके बाद फरमान ने उससे मिलना जुलना शुरू कर दिया था

वह दोनों लगभग 7 महीने से एक दूसरे को जानते है और उनका एक दूसरे से मिलना जुलना शुरू हो गया था। उसने आरोप लगाया कि फरमान के घर वाले भी फोन पर उससे बात चीत करते रहते थे जब उसने फरमान से और उसके परिवार के लोगों से शादी की बात की तो वह लोग कहने लगे कि फरमान के बड़े भाई की अभी शादी नहीं हुई है ईद के बाद शादी या रिश्ता हो जायेगा उसके बाद बात करेंगे।उसका फरमान से मिलना जुलना जारी रहा।

ईद के बाद फरमान उससे बोला की मेरे भाई को तीन लाख की गाड़ी मिल रही है अगर तुम तीन लाख वाली गाड़ी दो तो शादी कर लूंगा हमने कहा कि हमारी तीन लाख की गाड़ी देने की हैसियत नहीं है हम नही कर रहे शादी,तो फरमान ने मुझे धमकी दी कि शादी नहीं की तो तेरी फोटो वायरल कर दूंगा। शादी की बात करने के लिए मेरे घर वालों को बुलाया था वह तीन दिन से लगातार यहां आ रहे थे उनसे बात करने को कोई तैयार नहीं ना तो इसके घर वाले बात कर रहे हैं और ना ही गांव के प्रधान जी ओर मेरे घर वालों की बेइज्जती कर के यहां से भगा दिया है मेने फरमान से बात की तो अब शादी करने के लिए मना कर रहा है उसी ने ही आज मुझे यहां बुलाया था अब मिल भी नहीं रहा मैं उससे मिलकर ही जाऊगी। प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर घंटों बैठी रही लेकिन घर से कोई बाहर नहीं आया। घंटों ड्रामा चलता रहा जिसके बाद प्रेमिका के परिवार के लोग थाने पहुंचे तो प्रेमी के घर पुलिस पहुंच गई पुलिस के पहुंचने के बाद प्रेमिका को आश्वासन दिया गया है जिसके बाद प्रेमिका अपने घर चली गई 

Tags :

जरूरी खबरें