Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

: गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगीना के ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू में रंगारंग कार्यक्रमो का किया गया आयोजन

नगीना/ (आबिद सिद्दिकी) आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर देश का हर नागरिक देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगीना तहसील के मंझेडा शकरु ग्राम पंचायत में भी कई जगहों पर रंगा-रंग कार्योक्रमों का आयोजन किया गया ।


शुक्रवार को ग्राम पंचायत मंझेडा शकरु के पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के जनतिनिधि सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में सचिव नंदराम सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य मानते हुए प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक से देश में अपना योगदान देने का आह्वान किया है, हमें उसी भावना से कार्य करते हुए अपना कर्तव्य निभाना है
राशन डीलर नसीम अहमद ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी सहयोग की अपील की है। पंचायत सहायक समरीन जहां ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन राशन डीलर नसीम अहमद का विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सलमा बेगम, नसरीन बानो, शहनाज परवीन, सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="2"]
[smartslider3 slider="2"]
[smartslider3 slider="2"]
[smartslider3 slider="2"]

Tags :

जरूरी खबरें