Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: 150 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भी बिजनौर की इशरत को नहीं हुई वोमिटिंग, गांव के लोग हैं हैरान

admin

Wed, Aug 28, 2024

बिजनौर/ लोगों को घूमना-फिरना काफी ज्यादा पसंद होता है, लेकिन इस दौरान होने वाली परेशानियों की वजह से हम में से कई लोग ट्रिप पर जाना पसंद नहीं करते हैं। इन परेशानियों में सफर के दौरान उल्टी आना भी शामिल है। अगर आपको भी सफर के दौरान उल्टी, चक्कर आना, बेचैनी महसूस होना जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो इसका कारण मोशन सिकनेस हो सकता है। इस परेशानी की वजह से आप सफर पर जाना न छोड़ें, बल्कि कुछ अच्छी आदतों को अपनाएं। सफर के दौरान हमेशा अपने बैग में ऐसी चीजों को रखें, जिससे उल्टी या फिर चक्कर आने की परेशानी को कम किया जा सकता है यह बात जनपद बिजनौर के ग्राम पंचायत नसीरपुर निवासी इशरत जहां ने बताई है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही चार से पांच किलोमीटर के सफर के दौरान  आए दिन उल्टी होने की शिकायत रहती थी। लेकिन इस बार उन्होंने नसीरपुर से देहरादून तक यानी डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर तय किया है लेकिन उन्हें उल्टी नहीं आई। इस बात को लेकर गांव के लोग आश्चर्यचकित है। गांव में चप्पे- चपपे पर इस बात की खासा चर्चा हो रही है। इशरत की भाभी रिजवाना ने बताया कि कि पहले उनकी नंद को चार से पांच किलोमीटर के सफर में आए दिन उल्टी होती थी लेकिन इस बार तो गजब ही हो गया की डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर करने के बाद भी उन्हें उल्टी नहीं हुई बस इस बात को लेकर उनके परिवार वाले बेहद खुश हैं।

सफर में उल्टी आने की परेशानी रोकने के लिए क्या रखें अपने साथ?

सफर में उल्टी जैसा महसूस होने पर दवाइयां खाने के बजाय घरेलू नुस्खों को आजमाएं। इससे आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं सफर में मोशन सिकनेस से बचने के लिए क्या करें?

सफर के दौरान बैग में रखें अदरक

सफर के दौरान अगर आपको काफी ज्यादा उल्टी या फिर जी मिचलाना जैसा महसूस होता है, तो अपने बैग में अदरक रखें। यह आपके लंबे सफर के लिए काफी असरदार नुस्खा हो सकता है। ऐसे में सफर में जब भी आपको उल्टी जैसा महसूस हो, तो तुरंत अदरक को छीलकर अपने मुंह में रखें। ऐसा करने से उल्टी और अन्य समस्या को कम किया जा सकता है। दरअसल, अदरक में जिंजरोल की उपस्थिति होती है, जिसकी वजह से उल्टी और मोशन सिकनेस को कम किया जा सकता है।

पेपरमिंट ऑयल या पुदीने की पत्तियां रखें साथ

ट्रैवल के दौरान अपने बैग में पेपरमिंट ऑयल या फिर पुदीने की कुछ पत्तियां जरूर रखें। ऐसे में जब भी आपको उल्टी या फिर मोशन सिकनेस महसूस हो तो तुरंत रुमाल पर पेपरमिंट तेल डालकर सूंघें। इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियां चबा भी सकते हैं। इसमें मेन्थॉल गुण होता है, जिससे मोशन सिकनेस के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

साथ में रखें नींबू

सफर में जब भी आपको मोशन सिकनेस के लक्षण महसूस हो, तो नींबू आपके लिए कारगर हो सकता है। नींबू को सूंघने से उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा आप नींबू का पानी भी तैयार करके पी सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट भी रहेगा। साथ ही मोशन सिकनेस की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

भुनकर रखें लौंग

ट्रैवल के दौरान अगर आपको उल्टी, बेचैनी, चक्कर आना जैसी परेशानी महसूस होती है, तो अपने साथ लौंग को भूनकर रखें। भुनी हुई लौंग को चबाने से उल्टी जैसी परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही बेचैनी भी महसूस नहीं होगी।

काला नमक रख सकते हैं साथ

काला नमक सफर के दौरान उल्टी होने की परेशानी को कम कर सकता है। इसके लिए जब भी आपको उल्टी जैसा महसूस हो तो 1 गिलास पानी में 1 चुटकी काला नमक और 1 नींबू का रस निचोड़ लें। इसे पीने से उल्टी की परेशानी नहीं होगी। साथ ही आपको काफी रिलैक्स फील होगा।

सफर के दौरान उल्टी या फिर मोशन सिकनेस की परेशानी को कम करने के लिए आप इन आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको ज्यादा परेशानी महसूस होती है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें।

Tags :

जरूरी खबरें