Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

एक पेड़ माँ के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान के तहत रेलवे विभाग द्वारा रोपे : गए 2100 पौधे

Abid Hussain

Wed, Jul 9, 2025

बरेली / पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर  प्रधानमंत्री भारत सरकार,  नरेन्द्र मोदी  द्वारा प्रारंभ किए गये राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ के अंतर्गत एक वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आशय की जानकारी संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जत नगर के द्वारा दी गई। बताया गया कि बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने रोड नं. 4 पर स्थित स्काउट कुटीर के परिसर में ‘‘स्थल कमल‘‘ पौधे का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनों से अपने कार्यालय एवं घर पर   मुख्य रुप से छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाने की अपील की है। 

वृक्षारोपण कार्यक्रम की देख-रेख कर रहे वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम.)  शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, समर्पण एवं पर्यावरणीय चेतना के साथ हुआ। बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालय परिसरों, रेलवे काॅलोनियों, कोचिंग डिपो एवं चिकित्सा इकाईयों पर कुल 2100 पौधों को लगभग सभी विभागों द्वारा सामूहिक रुप से रोपण कर अपनी भागीदारी निभाई  जो कि हरित व सत्त विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देख-रेख की योजना भी बनाई गई। जिसमें संबंधित विभागों को पौधों की सिंचाई, सुरक्षा तथा संरक्षण हेतु उत्तरदायित्व सौंपे गये। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग सहित मंडल के शाखा अधिकारियों, पर्यवेक्षक एवं रेल कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। 

Tags :

जरूरी खबरें