Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: मंझेडे मे अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से ग्राम प्रधान पति की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

admin

Mon, Aug 21, 2023

नगीना।  बाइक से हाईवे पार करने के लिए खड़े प्रधान पति को उत्तराखंड डिपों की बस चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी जिसमें प्रधान पति मोहम्मद उस्मान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने पीएम करने से इनकार कर दिया और पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखकर दे दिया। घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे डिपो को धामपुर पुलिस ने अपनी सुपुर्दी में ले लिया। 

            नेशनल हाईवे धामपुर रोड स्थित ग्राम मझेडा शकरू निवासी ग्राम प्रधान सायरा बानो पति मो उस्मान 53 वर्षीय सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे कहीं जाने के लिए बाइक से नेशनल हाईवे पार करने के लिए बाइक पर खड़े हुए थे। तभी अचानक नगीना से धामपुर दिशा की ओर जा रही उत्तराखंड हरिद्वार डिपो के बस चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी जिससे प्रधान पति उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गये घटना को देख सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और परिजन भी मौके पर पहुंच गए परिजन लहूलुहान अवस्था में घायल उस्मान को उपचार के लिए सीधे मुरादाबाद ले जा रहे थे की घायल उस्मान ने रास्ते में ही गम तोड़ दिया। मृतक उस्मान को वापस गांव ले आए जहां देखने वालों का तातां लग गया, मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर धीरेंद्र गंगवार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे पुलिस ने  प्रधान पति उस्मान के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए अथक प्रयास किए लेकिन मृतक के परिजन पीएम करने को राजी नहीं हुए और कोई कार्रवाई नहीं करने को पुलिस को लिखकर दे दिया। बस को धामपुर पुलिस ने अपनी सुपुर्दी में ले लिया है।

इधर ग्राम प्रधान पति मोहम्मद उस्मान की मौत की सूचना से  घर मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान सायरा बानो और परिवार जनों का  रो - रो कर बुरा हाल है। परिवार का चीत्कार सुन कर परिजनों एवं पड़ोसियों का कलेजा फटा जा रहा है। सूचना पर पहुंचे मृतक के घर पर आए रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक के 5 बेटी तथा तीन बेटे हैं। जिसमें पांच बेटी तथा एक बेटे की शादी हो गयी है। मृतक उस्मान का बड़ा  बेटा गांव में जन सेवा केंद्र चलाते हैं जबकि दो छोटे बेटे कारोबारी है। घटना के बाद गांव भर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Tags :

जरूरी खबरें