Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: 11वीं की छात्रा शिफा परवीन ने प्रथम स्थान लाकर क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम किया रोशन

admin

Tue, Mar 28, 2023
नगीना/ क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ज़रुरत है तो केवल उन्हें तराश कर सही मुकाम तक पहुंचाने की। यही कर दिखाया है नगीना तहसील के पुरैनी क्षेत्र में संचालित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज    की 11वीं छात्रा शिफा परवीन पुत्री मोहम्मद अबरार ने। जिन्होंन अपनी क्लास में  प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर एवं गावं का  नाम रोशन किया है। छात्रा एवं उसके परिजनों का मंगलवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मान किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या  अल्पना चौधरी ने बताया कि 11वीं की छात्रा शिफा ने पहला स्थान प्राप्त कर पुरैनी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को स्कूल परिसर में एक  स्मृति चिह्न देकर शिफा को सम्मानित किया गया। आपको बता दें शिफा परवीन ग्राम मंझेडा शकरू की निवासी है और इनकी मां  नसरीन बानो बाल विकास विभाग के मंझेडा शकरू आंगनबाड़ी केंद्र मे कार्यकत्री के रूप में कार्यरत है शिफा परवीन के पिता मोहम्मद अबरार  के इंतकाल के बाद घर की समस्त जिम्मेदारी इनकी मां के ऊपर आ गई और 4 बच्चों की परवरिश कर नसरीन बानो ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी  निभाई है शिफा की सफलता पर ग्राम प्रधान मोहम्मद उसमान वार्ड सभासद शबाना परवीन पंचायत सहायक समरीन  बानो ने मुबारकबाद देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की दुआ की है।

Tags :

जरूरी खबरें