Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: झंकट निवासी अमर उजाला समाचार पत्र अभिकर्ता के पुत्र के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर पत्रकारों तथा अभिकर्ताओं ने जताया शोक

admin

Thu, Feb 1, 2024

खटीमा /झंकट निवासी अमर उजाला समाचार पत्र अभिकर्ता चंद्र सिंह जेठी के 33 वर्षीय पुत्र आनंद सिंह जेठी का गुुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक आनंद सिंह जेठी हरियाणा के भिवाड़ी मे किसी कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब हुई तो उसके अन्य साथी अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन पर उधम सिंह नगर तथा चंपावत जिले के पत्रकारों और समाचार पत्र अभिकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें