: बनबसा में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी सेना भर्ती
Sun, Oct 29, 2023
रिपोर्ट✍ आबिद सिद्दीकी
■■ कुमाऊं मंडल के दो जिले चंपावत और पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की बनबासा आर्मी एरिया में सेना भर्ती आयोजित की जाएगी।
===========================
टनकपुर/ बनबसा में आगामी माह 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सेना की भर्ती होगी जिसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी, अग्निवीर ट्रेडमैन 10th और अग्निवीर ट्रेडमैन 8th की सेना भर्ती में शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों रेली एडमिट कार्ड जेआईए वेबसाइट्स से लॉगिन करके निकाल सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए भर्ती केंद्र पिथौरागढ़ के निर्देशक कर्नल मेलगे राहुल एन ने बताया की भर्ती में प्रतिदिन 1000-1500 अभियर्थी दौड़ में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी भर्ती में कुल 4355 अभ्यर्थियों की दौड़ की जा रही है। सेना भर्ती के लिए दसवीं की अंकतालिका, 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, रिलेशन प्रमाण पत्र, गजट प्रमाण पत्र, राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना होगा। इधर बनबसा में अग्निवीर भर्ती को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे ने उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी भट्ट (सेवा निवृत), एसडबल्यूबी, जेडएसडबल्यू को नोडल अधिकारी नामित करते हुए भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती के दौरान पेयजल के लिए वॉटर
टैंकर की व्यवस्था, सफाई कर्मियों की व्यवस्था, एम्बुलेंस, बिजली और मेडिकल टीम को उपस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
: ग्राम पंचायत को साफ सफाई के साथ रोग मुक्त रखना प्राथमिकता: आयशा खातून /ग्राम प्रधान मनिहार गोठ
Sat, Oct 28, 2023
टनकपुर/ आज कल डेंगू व टायफाइड का प्रकोप जोरों पर है। डेंगू के कारण सरकारी व निजी अस्पताल भरे हुए हैं और चारों तरफ डेंगू तथा टाइफाइड कोहराम मचा रहे है। जिसका मुख्य कारण डेंगू, टाइफाइड और अन्य बीमारियां हैं। जिसके कारण मरीजों की प्लेटलेट्स इत्यादि की कमी से मरीज को ब्लड डोनेशन और जंबो पैक की आवश्यकता पड़ रही है।
इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद मौर्या के निर्देश पर ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में ग्राम प्रधान आयशा खातून ने विभिन्न गलियों में डेंगू मच्छर के प्रकोप को देखते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया । ताकि बढ़ते मच्छरों का प्रकोप कम हो सके। इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव करवा कर मच्छरों की समस्या का जड़ से निस्तारण करने का संकल्प लिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमीर भाई ने कहा है कि हम अपने वार्ड की जनता को साफ सफाई की व्यवस्था के अलावा रोग मुक्त होने की दृष्टि से देखना चाहते हैं।
ताकि वार्ड के किसी भी निवासी को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अब क्षेत्र में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमीर अहमद ने साबित कर दिया है कि वह क्षेत्र की जनता को पूर्ण रूप से समर्पित हैं। क्षेत्र में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।क्षेत्र में फैल रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए ग्राम प्रधान आयशा खातून ने बताया कि जब तक पूरी ग्राम सभा में दवा का छिड़काव नहीं होता तब तक अभियान आगे भी जारी रहेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में जबरी भाई, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जमीर, सामाजिक कार्यकर्ता बिलाल भाई, फजल भाई बब्बी भाई आदि का विशेष सहयोग रहा।
: भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण संपन्न
Sat, Oct 28, 2023
टनकपुर/ भारत विकास परिषद के तत्वाधान में द्वितीय चरण में शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता (नगर स्तरीय) प्रश्न मंच दयानंद इंटर कॉलेज टनकपुर में संपन्न हुई। शाखा के वरिष्ठ सदस्य अतुल शारदा ने बताया कि 27 अक्टूबर शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विजन पब्लिक स्कूल तथा सीनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा। भारत विकास परिषद की ओर से शाखा स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत अब यह दोनों टीम प्रांतीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी
जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान सेंट फ्रांसिस स्कूल तथा तृतीय स्थान विवेकानंद विद्या मंदिर ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान दयानंद इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान नंदा कान्वेंट स्कूल टनकपुर ने प्राप्त किया । भारत विकास परिषद, शाखा टनकपुर के अध्यक्ष राजीव आर्य ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन कौशल तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अंकुर टंडन , भुवन चन्द्र जोशी , नवीन कोहली अतुल शारदा , रवि कुमार , डा. मनुश्रवा आर्य , वैभव अग्रवाल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।