चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस : युवा पत्रकारों का किया गया सम्मान
■■ चम्पावत के पत्रकार जगत का हमेशा रहा है सकारात्मक एव रचनात्मक रवैया । नवनीत पांडे /डीएम चंपावत
टनकपुर ( चंपावत) पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उत्सुष्ट कार्य करने वाले युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति रहे। अपने संबोधन में डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि आज सामाजिक व नैतिक मूल्यों में गिरावट आने के बाद भी ज़िले का पत्रकार जगत पेशे की गरिमा व गौरव को बनाये हुए है । 
उन्होंने कहा पत्रकारिता के बदलते स्वरूप से कभी कभी व्यक्ति असमंजस में पड़ जाता है कि घटना का वास्तविक स्वरूप क्या है उन्होंने हालिया भारत पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन में हमारे वीर सैनिकों ने अपने शौर्य पराक्रम का एक नया इतिहास रचा था । इससे जुड़ी सोशियल मीडिया में जो खबरे निकलती रही उसने एक भ्रम व अविश्वास की स्थिति पैदा कर दी । जिलाधिकारी सूचना विभाग द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे ।
इससे पूर्व जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने जिलाधिकारी समेत विशिष्ट अतिथि एसपी अजय गणपति , एव नवागत सीडीओ डॉ जी एस खाती , मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार व सभी पत्रकारों का भावपूर्ण स्वागत किया । जिलाधिकारी व विशिष्ट अतिथियों द्वारा टनकपुर के दिवंगत पत्रकार जगदीश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके अग्रज को पत्रकार संगठन की ओर से सहायता की राशि भेंट की तथा न्यूज पोर्टल पब्लिक मेटर की युवा पत्रकार नेहा तथा वरिष्ठ पत्रकारों सम्मानित किया । 
एसपी अजय गणपति ने पत्रकारिता के इतिहास पर रोशनी देते हुए कहा कि पत्रकारों की लेखनी ने सभी आंदोलनों को गति दी । उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे समाज को नई दिशा व दशा देने में हमसब का मार्ग दर्शन करें । उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता के सामने बहुत सी चुनौतियां सामने आ रही है उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाने एवं क्षेत्र के विकास में पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान है। नवागत सीडीओ डॉ जी एस खाती ने कहा कि चम्पावत को मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना जे अनुरूप देश का मॉडल जिला बनाने के लिए हम सब मिलकर ऐसा कार्य करे जिससे जिले को नए आयाम मिलते रहे ।मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने कहा कि रचनात्मक एव सर्जनात्मक सोच हमारे जीवन की राह बदल देती है यदि इसमे बुद्धजीवि पत्रकारों का सानिध्य मिले तो त उसकी गति और तेज हो जाती है । वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने गरिमा को बनाये रखने पर जोर दिया ।कहा समाचार की विश्वसनीयता तभी बनी रहेगी जब उसका जमीन में यथार्थ स्वरूप दिखाई देने लगेगा इससे पूर्व जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली द्वारा सभी पत्रकारों की ओर से मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियो का स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे चंद्रशेखर जोशी, दिनेश चंद्र पांडे, सुरेश उप्रेती, आबिद सिद्दीकी, राजीव मुरारी, एल एम जोशी, लक्ष्मण बिष्ट, नवीन देवपा, विपिन जोशी, सुरेश तिवारी, सुरेश पंत, जगदीश जोशी, नवीन भट्ट, पंकज पाठक, संजय भट्ट, विनोद पाल,. सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। सूचना सभागार में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेख कार्य करने वाले युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे की अध्यक्षता एवं सतीश जोशी के संचालन में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापार संघ जिला अध्यक्ष सतीश जोशी द्वारा पाटी के सुरेंद्र लडवाल, लोहाघाट के गौरी शंकर पंत, चंपावत से गिरीश बिस्ट व जीवन बिष्ट टनकपुर से विनोद पाल व बनबसा से कुंदन बिस्ट को शौल ओढाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र व नगर पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। सभी पत्रकारों ने संगठन को विशेष सहयोग देने के लिए मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्ति किया विशिष्ट अतिथि जिला रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोडी ने पत्रकार संगठन द्वारा पिछले 3 वर्षों से शुरू की गई इस रचनात्मक पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नवोदय पत्रकारों का मनोबल बढ़ने के साथ उनके कार्य संस्कृत में बदलाव आएगा।
Tags :