Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

टनकपुर में पूर्णागिरि फोटोग्राफर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया : विश्व फोटोग्राफी दिवस

Abid Hussain

Wed, Aug 20, 2025

टनकपुर/ श्री पूर्णागिरी फोटोग्राफर एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियो ने विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस खास अवसर पर फोटोग्राफरों ने केक काटकर मिठाई वितरित की। प्राप्त समाचार के अनुसार एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, उपाध्यक्ष दीपक राय, सचिव महेंद्र प्रजापति, संरक्षक दिनेश चंद्र भट्ट, रवि कुमार, नाजिम, बबलू ,दिनेश समेत अनेक  फोटोग्राफरो ने इस दिवस को धूमधाम के साथ मनाया। एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। कहा कि यह दिन सिर्फ तस्वीर लेने का नहीं बल्कि फोटोग्राफी के इतिहास महत्व को समझने का दिन है। फोटोग्राफी हमारी यादों को सजोते हुए हर पल की कहानी बयां करती है। आज के डिजिटल युग में बहुत बदलाव आ गया है अब मोबाइल फोन ने हर प्रत्येक नागरिक के हाथ में कैमरा ला दिया है तस्वीर खींचने के बाद स्वयं एडिट करना और शेयर करना आसान हो गया है अब यादों को सहेजने के लिए भारी भरकम एल्बम की आवश्यकता नहीं है आज के युग में सारी यादें मोबाइल की गैलरी में सुरक्षित रहती हैं।

Tags :

जरूरी खबरें