Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद चम्पावत के भ्रमण पर, शारदा : कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास। 

Abid Hussain

Fri, Feb 6, 2026

टनकपुर/ प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 07 फरवरी  को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री  टनकपुर में 'शारदा कॉरिडोर' जैसी महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास करेंगे, वहीं विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।

प्रमुख कार्यक्रम विवरण:

■ ​शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास: मुख्यमंत्री प्रातः 10:50 बजे शारदा घाट, टनकपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे बहुप्रतीक्षित शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में जनता के साथ सम्मिलित होंगे।

■ ​ बजट पूर्व संवाद: टनकपुर के पश्चात मुख्यमंत्री बनबसा (चम्पावत) स्थित NHPC विश्राम गृह जाएंगे। यहाँ दोपहर 12:00 बजे से 01:45 बजे तक आगामी बजट के संबंध में 'बजट पूर्व संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनपद उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें