Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल के सह प्रबंधक अश्विनी सिंह ‘बंटी सर’ का : निधन, टनकपुर में शोक की लहर

Abid Hussain

Sat, Aug 8, 2026

टनकपुर। होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल, टनकपुर के सह प्रबंधक 55 वर्षीय अश्विनी सिंह उर्फ ‘बंटी सिंह’ (बंटी सर) का आज प्रातः हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से टनकपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अश्विनी सिंह को उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था। वे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अपने मित्रों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यालय के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन से परिवार के साथ-साथ होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल परिवार, मित्रों, परिचितों और शिक्षा जगत को गहरा आघात पहुंचा है। परिचितों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका असमय चले जाना सभी के लिए बेहद पीड़ादायक है।

जैसे ही उनके निधन की सूचना टनकपुर पहुंची, शोक संवेदनाओं का दौर शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं सभी शुभचिंतकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें