Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

टनकपुर: वरिष्ठ व्यवसायी महेश चंद्र गुप्ता के निधन से क्षेत्र में : शोक की लहर

Abid Hussain

Wed, Feb 4, 2026

टनकपुर/ नगर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसायी 78 वर्षीय महेश चंद्र गुप्ता के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि श्री गुप्ता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। आज बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्री गुप्ता अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों सहित सामाजिक, राजनीतिक व अन्य गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Tags :

जरूरी खबरें