Sat 29 Aug 2026

ब्रेकिंग

सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

सुचना

मीडिया जगत में शोक की लहर, हिंदुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार : विनय शर्मा की माता का निधन

Abid Hussain

Sun, Mar 15, 2026

टनकपुर। हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार शर्मा की माता विमलेश शर्मा (63) का शनिवार 14 मार्च की शाम उपचार के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

बताया गया है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विकरा गांव की रहने वाली विमलेश शर्मा लंबे समय से अपने पति सेवानिवृत्त प्रवक्ता बद्री प्रसाद शर्मा और परिवार के साथ टनकपुर में निवास कर रही थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। उपचार के दौरान शनिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही टनकपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। रविवार को शारदा घाट टनकपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बड़े पुत्र विनय कुमार शर्मा और छोटे पुत्र ओम प्रकाश शर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के अनेक लोग और पत्रकार मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें