Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

हरेला पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का महाअभियान कल, चम्पावत और टनकपुर में : होगा वृक्षारोपण व पौध वितरण

Abid Hussain

Wed, Jul 15, 2026

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से कल 16 जुलाई गुरुवार को चम्पावत जनपद में व्यापक वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के निर्देशन में आयोजित होगा।

फाउंडेशन के अनुसार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सुयालखर्क (चम्पावत) तथा खेल मैदान, भूमिया मंदिर के निकट, आमबाग-छीनीगोठ (टनकपुर) में बड़ी संख्या में पौधे रोपे जाएंगे और स्थानीय लोगों को पौधों का वितरण भी किया जाएगा।

फाउंडेशन का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा प्रकृति और मानव के बीच संतुलित जीवन का संदेश समाज तक पहुंचाना है। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, युवाओं, महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता रहेगी।

सेवा संकल्प फाउंडेशन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें। फाउंडेशन का मानना है कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें