Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

मनिहारगोठ में दो दिन से बोरवेल पंप खराब, जलापूर्ति ठप; रमजान में : रोजेदारों को भारी परेशानी, संबंधित विभाग मौन तो सुनेगा कौन

Abid Hussain

Thu, Mar 12, 2026

टनकपुर / मनिहारगोठ क्षेत्र में बोरवेल पंप पिछले दो दिनों से खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी और रमजान माह के चलते रोजेदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के कारण लोग रोजमर्रा के कामों के लिए हैंडपंप का सहारा लेने को मजबूर हैं और कई लोग रमजान माह में रोजे रखकर भूखे-प्यासे हालत में दूर तक पानी भरने जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मनिहारगोठ बोरवेल लाइन को किसी अन्य बोरवेल लाइन से जोड़ दिया जाए, ताकि भविष्य में यदि एक बोरवेल खराब हो जाए तो दूसरे बोरवेल से पानी की सप्लाई जारी रह सके। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द बोरवेल पंप ठीक कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Tags :

अधिकारियों की लापरवाही

जरूरी खबरें