Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

टनकपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्यवाही: विजिलेंस टीम की दबिश, तीन : लोगों को बिजली चोरी करते हुए टीम ने पकड़ा

Abid Hussain

Thu, Dec 4, 2025

बिजली चोरी पर बड़ी कार्यवाही: विजिलेंस टीम की दबिश, तीन पकड़े

टनकपुर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विजिलेंस टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया।

टीम द्वारा की गई कार्यवाही में घसियारा मंडी निवासी पंकज पुत्र मिश्रीलाल, वेद राम पुत्र परशुराम, रामदेव कश्यप पुत्र मनीराम संबंधित उपभोक्ताओं के  खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया कि पकड़े गए लोगों द्वारा कटिया डाल कर अवैध ढंग से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिसकी शिकायत विभाग को पहले से प्राप्त हो रही थी।

छापेमारी टीम में विभागीय अधिकारी, विजिलेंस निरीक्षक पुनीत कुमार, एसडीओ मयंक भट्ट, जेई नरेंद्र श्रीवास्तव, लाइनमैन विजय मंडल एवं तकनीकी कर्मचारी शामिल थे। टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को साफ चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विजिलेंस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे बिजली चोरी जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल न हों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें