चंपावत को विकास का महाकुंभ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे : ₹8.70 करोड़ से बदलेगा जिले का चेहरा
Abid Hussain
Wed, Dec 31, 2025
खेल मैदान से लेकर सड़क, मंदिर, सुरक्षा दीवार और सामुदायिक भवन तक—हर गांव, हर वार्ड में विकास की दस्तक
चम्पावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में चंपावत जनपद आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। आदर्श चंपावत के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए मुख्यमंत्री ने विधायक निधि के माध्यम से ₹8 करोड़ 70 लाख की ऐतिहासिक सौगात देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास सिर्फ घोषणाओं में नहीं, बल्कि हर गांव और हर गली तक पहुँचना चाहिए।
वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत चंपावत विधानसभा क्षेत्र की 113 ग्राम सभाओं और 27 नगर वार्डों में बहुआयामी विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। यह न केवल धनराशि का आवंटन है, बल्कि जनभावनाओं, जनआकांक्षाओं और जनहित के प्रति मुख्यमंत्री जी की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने वाले इन कार्यों में 77 सार्वजनिक मेला स्थलों का विकास, 81 सीसी मार्ग, 39 संपर्क मार्ग, 17 मार्ग सुधारीकरण जैसे बड़े कार्य शामिल हैं, जो आवागमन को सुगम बनाकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।
सड़क सुरक्षा और गुणवत्ता सुधार की दिशा में इंटरलॉक टाइल्स, हल्के मोटर मार्ग, आईबीएम भरान जैसे कार्य स्वीकृत किए गए हैं, वहीं पेयजल स्रोत, शौचालय, वाटर कूलर और ह्यूम पाइप जैसे कार्य जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को नई मजबूती देंगे।
सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए जन मिलन केंद्र, सामुदायिक भवन, कक्ष निर्माण, फर्नीचर और अन्य संरचनात्मक कार्यों को भी मंजूरी दी गई है, जिससे गांवों में सामाजिक गतिविधियों को नया जीवन मिलेगा।
धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए 44 मंदिरों का सौंदर्यीकरण, होली प्रांगण, रामलीला मंच, प्रवेश द्वार और मुक्तिधाम जैसे कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जो चंपावत की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए 22 पार्क, 36 टीन शेड, साइकिल स्टैंड और सौर ऊर्जा प्लांट जैसे कार्य भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्वीकृत किए गए हैं।
शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और स्मार्ट क्लास की स्थापना से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा, वहीं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर 17 सुरक्षा दीवारें, घेरबाड़, पुलिया, चारदीवारी और लघु मरम्मत कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जो जनजीवन की सुरक्षा को मजबूत करेंगे।
इस संबंध में नोडल अधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, श्री केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे विधायक हैं जिन्होंने अपनी विधायक निधि का शत-प्रतिशत उपयोग जनहित और विकास के लिए किया है। यही कारण है कि चंपावत आज उत्तराखंड में विकास का मॉडल बनकर उभर रहा है।
नववर्ष 2026 के अवसर पर चंपावत विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विकास की इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए दोहराया कि विकास की यह गति रुकेगी नहीं, बल्कि और तेज होगी, और जो कार्य शेष हैं उन्हें भी शीघ्र अन्य योजनाओं के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
चंपावत अब सिर्फ जिला नहीं, विकास का उदाहरण बन रहा है।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़